आज समाजवादी जनता पार्टी चंद्रशेखर के कार्यकर्ताओं ने आचार्य नरेंद्र देव की 128 वीं जयन्ती नरेंद्र वाटिका में मनाई और उन्हें श्रदांजलि अर्पित किया ।
आचार्य नरेन्द्रदेव भारत में समाजवाद के जनक के रूप में जाने जाते हैं तथा उनकी सादगी, समाजवाद के प्रति समर्पण और अनुशासित नेतृत्व के साथ भारतीय जनमानस में एक अमिट छाप छोड़ता है और इसके फलस्वरूप आजादी के प्रेरणाश्रोत के रूप में उपस्थित है ।
उनका व्यक्तित्व और कृतित्व दोनों ही अद्वितीय है जो देश और समाज को दिशा देने में कारगर साबित हो सकती हैं ।
लोकतंत्र और समाजवाद को भारत में मजबूत करने के लिए आचार्य नरेन्द्रदेव से अनवरत प्रेरणा मिलती रहे ।
श्री श्याम जी त्रिपाठी राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी जनता पार्टी ने अपने विचार प्रेषित किया और कहा कि क्यों समाजवाद आज जरुरी है ।।