Showing posts with label आचार्य नरेंद्र देव. Show all posts
Showing posts with label आचार्य नरेंद्र देव. Show all posts

Wednesday, 2 November 2016

समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) के प्रांतीय अध्यक्ष श्री आरपी शर्मा जी के सहयोग द्वारा " आचार्य नरेंद्र देव ,पटेल और इंदिरा हमारे देश की धरोहर " के स्मृति में संगोष्ठी का आयोजन

समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) के प्रांतीय अध्यक्ष श्री आरपी शर्मा जी के सहयोग द्वारा " आचार्य नरेंद्र देव ,पटेल और इंदिरा हमारे देश की धरोहर " के स्मृति में संगोष्ठी का आयोजन किया गया
रुआबांधा में देश के तीन प्रमुख नेताओं की स्मृति में हुआ आयोजन
भिलाई। लोकनायक जयप्रकाश नारायण स्मारक प्रतिष्ठान और आचार्य नरेंद्र देव स्मृति जनअधिकार अभियान समिति के संयुक्त तत्वावधान में समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) की ओर से देश की तीन प्रमुख विभूतियों की याद में स्मृति सभा का आयोजन रुआबांधा सेक्टर में एचएससीएल कॉलोनी स्थित प्रतिष्ठान में 31 अक्टूबर को किया गया। जिसमें समाजवादी विचारधारा से जुड़े लोग बड़ी संख्या में जुटे।
मुख्य अतिथि बीएसपी के रिटायर इंजीनियर और समाजसेवी अभयराम तिवारी ने कहा कि आज समाजजवादी विचारक आचार्य नरेंद्र देव व देश के पहले उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि है। वास्तव में ये तमाम विभूतियां किसी राजनीतिक दल के प्रतिनिधि नहीं बल्कि देश की धरोहर हैं। श्री तिवारी ने कहा कि देश के दो शीर्षस्थ विश्वविद्यालयों के कुलपति रहे आचार्य नरेंद्र देव को आजादी के बाद समाजवादी विचारधारा को फलीभूत करने का श्रेय जाता है और सरदार पटेल ने देश के एकीकरण में जो योगदान दिया वह किसी से छिपा नहीं है। वहीं प्रधानमंत्री के तौर पर इंदिरा गांधी ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया।
समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) के प्रांतीय अध्यक्ष आरपी शर्मा ने कहा कि आज देश शब्दों के मायाजाल में फंसाया जा रहा है लेकिन देश आगे बढ़ेगा तो सिर्फ और सिर्फ समाजवादी विचारधारा से ही। समाजवादी विचारक अब्दुल फरीद ने कहा कि केंद्र की नीतियों के चलते आज देश का नौजवान सबसे ज्यादा हताश है। ऐसे समय में आचार्य नरेंद्र देव, सरदार पटेल और इंदिरा गांधी की नीतियां ही हमें रास्ता दिखाएगी। इस अवसर पर एसएन प्रसाद, त्रिभुवन मिश्रा, हरगुण राम, विकास गिरी, अशोक निखाले, विजय कुमार, हरि प्रसाद व नियारण सहित अन्य लोग मौजूद थे।







Tuesday, 1 November 2016

समाजवादी जनता पार्टी चंद्रशेखर के कार्यकर्ताओं ने आचार्य नरेंद्र देव की 128 वीं जयन्ती नरेंद्र वाटिका में मनाई और उन्हें श्रदांजलि अर्पित किया ।

आज समाजवादी जनता पार्टी चंद्रशेखर के कार्यकर्ताओं ने आचार्य नरेंद्र देव की 128 वीं जयन्ती नरेंद्र वाटिका में मनाई और उन्हें श्रदांजलि अर्पित किया । आचार्य नरेन्द्रदेव भारत में समाजवाद के जनक के रूप में जाने जाते हैं तथा उनकी सादगी, समाजवाद के प्रति समर्पण और अनुशासित नेतृत्व के साथ भारतीय जनमानस में एक अमिट छाप छोड़ता है और इसके फलस्वरूप आजादी के प्रेरणाश्रोत के रूप में उपस्थित है । उनका व्यक्तित्व और कृतित्व दोनों ही अद्वितीय है जो देश और समाज को दिशा देने में कारगर साबित हो सकती हैं । लोकतंत्र और समाजवाद को भारत में मजबूत करने के लिए आचार्य नरेन्द्रदेव से अनवरत प्रेरणा मिलती रहे । श्री श्याम जी त्रिपाठी राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी जनता पार्टी ने अपने विचार प्रेषित किया और कहा कि क्यों समाजवाद आज जरुरी है ।।